Table of Contents

Enquire Form
Recent Posts

2021 की 20 आकर्षक और लेटेस्ट मेहंदी डिजाईन वधु के लिए

Best Mehndi Design

रोशनी सूरज की मद्धम सी हो जाती है ,
आपके हाथों में जब मेहंदी सज जाती है |

शादी हो या कोई त्यौहार या हो कोई व्रत उपवास हर खास मौके पर जैसे मिठाई ज़रूरी है उसी तरह महिलाओं के हाथों में मेहंदी ज़रुरी है इसके बिना खास मौको की रौनक फीकी सी हो जाती है | अगर मौक़ा विवाह का है फिर तो भारतीय दुल्हन की कल्पना भी नहीं की जा सकती बिना मेहंदी के | मेहंदी रचे हाथ सुहाग का प्रतीक माने जाते हैं | और ऐसी कहावत भी है की जिसकी‘मेहंदी का रंग जितना गहरा होता है उसे उतना प्यार करने वाला पति मिलता है’|

वैसे तो मेहंदी कैसी भी हो खूबसूरत ही लगती है पर फिर भी अलग अलग प्रान्तों और जगहों  पर अलग अलग तरह के मेहंदी पैटर्न देखने को मिलते हैं  जैसे –

1 – मारवाड़ी मेहंदी

२- अरेबिक मेहंदी

३- डाई मेहंदी

४- ज्वेलरी मेहंदी

5- टेटू मेहंदी

आज के इस लेख में हम आपको इस साल के सबसे लेटेस्ट मेहंदी डिजाईन के बारे में बताएँगे ताकि आने वाले उत्सवो में आप भी सबको अपनी मेहंदी केडिजाईन से जला सके –

  1. मारवाड़ी दुल्हन मेहंदी

शादी विवाह में दुलहन के मेहंदी भरे हाथ आकर्षण का केंद्र होते हैं | इसलिए दुल्हनो के लिए भरे हाथ की मेहंदी जिसमे मारवाड़ी मेहंदी के दूल्हा दुल्हन वाले पैटर्न को सबसे अधिक पसंद किया जाता है |

सजने संवरने के शौक ने कैसे बदली आर्थिक तंगी से जूझती हुई प्रियंका की ज़िंदगी?

2. प्यार भरी सुन्दर डिजाईन

अगर आपको भरे हाथ मेहंदी पसंद नहीं है तो आप इस तरह की आसानपर बेहद खूबसूरत डिजाईन से अपने हाथों को सजा सकती हैं ये डिजाईन दुल्हन की सहेलियों के लिए भी उपयुक्त है|

3. पाकिस्तानी मेहंदी डिजाईन

आजकल मेहंदी में पाकिस्तानीपैटर्न काफी चलन में हैं इसमें मेहंदी में कोन से बारीक डिजाईन उकेरी जाती है जो बहुत खूबसूरत लगती है | आप इस नई और आकर्षक डिजाईन से अपने हाथो को खूबसूरत बना सकते है और आपको अलग से ज्वेलरी की ज़रूरत भी नहीं रहेगी | हैं   न कमाल की डिजाईन

मेकअप आर्टिस्ट बनना चाहते हैं तो Meri Bindiya Academy है बेहतरीन विकल्प।

4. मोर पंख डिजाईन

मोर वाली डिजाईन हमेशा से मेहंदी का सबसे अहम् हिस्सा रहा है पर क्यों न कुछ नया करे मोर की जगह मोर पंख की इस नई डिजाईन को आजमाइए | ये आपको एक मॉडर्न और क्लासी लुक देगा और लग भी जल्दी जायेगा

5. मोर  पैटर्न  डिजाईन

खूबसूरत हाथों पर खूबसूरती से उकेरी गई यह मोरपैटर्न डिजाईन  आपके हाथों में नई जान डाल देगी और लोग चाहे तो भी आपके हाथों से नज़र नहीं हटा पाएंगे |

6. इमारतों की डिजाईन वाली मेहंदी

“ हम जाये कहा आपके हाथो को छोड़कर
अपनेहाथों में दुनिया सजा रखी है |”

आजकल मेहंदी में प्रसिद्ध इमारतों को उकेरने का बड़ा चलन है और ये आपको सबसे अलग खूबसूरत अहसास भी दिलाता है साथ ही यह भी जाता देता है की दुनिया तो हमारी मुट्ठी में है |

5 Steps to Take care of your hair before marriage – शादी के लिए बालो को करे तैयार

7. चोकोर है नया

आमतौर पर मेहंदी में गोलआकार का प्रयोग देखने को मिलता है पर कुछ अलग दिखने के लिए आप ये खूबसूरत चोकोर पैटर्न भी आजमा सकतीं हैं जो आपके आधुनिक लिबास से मेल भी खाएगी और आपको कुछ अलग वाला अहसास भी दिलाएगी |

8. जालीदार डिजाईन

अइस डिजाईन में बहुत ख़ूबसूरती से एक जालीनुमा डिजाईन को उकेरा गया है जो बहुत ही सरल पर बहुत ही मनमोहक है | आप इसे अपने खास दिन के लिए आजमा सकती हैं |

9. पतले हाथों के लिए मेहंदी

यह एक बहुत ही नाज़ुक सी डिजाईन है जो पतले हाथों के लिए उपयुक्त है | मतलब ये आपको नफासत के साथ नजाकत का एहसास भी दिलाएगी और देखने वालो की निगाहें आप पर न ठहर जाये तो कहना|

10. वर वधु की फोटो वाली मेहंदी

“ वो कहते है की हम देखते नहीं उनकी तरफ
वो क्या जाने कि हमने तो हाथों में उहे बसा रखा है | “

आजकल मेहंदी में वरवधू का नाम नहीं वर्ना चेहरा उकेरा जाता है |

देल्ही एन सी आर में डोर स्टेप ब्राइडल सर्विस प्रदान करने वाली कंपनी
MeriBindiya – Pre Bridal | Makeup | Mehndi | Home Services
B-9 B Block, Sector 64 Noida, Uttar Pradesh 201301
Phone no – 08130520472
की संस्थापक लता का कहना है कि ये पैटर्न आजकल दुल्हनो में बहुत पसंद किया जा रहा है |

11. अरेबिक मेहंदी डिजाईन

मेहंदी का अरेबिक पेटर्न आजकल काफी चलन में है ये आसन भी है और बहुत खूबसूरत भी |

12. ॐ पेटर्न वाली डिजाईन

ये डिजाईन परम्परा और आस्था का अच्छा उदाहरण है और बहुत ही खूबसूरत भी |

13. मेहंदी के साथ नए प्रयोग

अब ये 2020 है तो क्यों न कुछ अलग हट के करे मेहंदी को सिर्फ हाथो का गहना न बनाके बाजु बंद की तरह बनवाए तो कैसा रहेगा? है न खूबसूरत और अलगसा एहसास|और आपके स्लीव लेस लहंगे के साथ इसकी आभा देखते ही बनेगी |

दुल्हनें के नवीनतम और फैशनेबल ब्लाउज डिजाइन

14. रंग भरी मेहंदी

मेहंदी अपने लाल गहरे रंग के लिए जानी जाती है पर आज हर कोई अलग दिखना चाहता है इसलिए मेहंदी के लाल रंग के साथ और रंगों को भी मिला दिया जाये तो मेहंदी का एक ने अंदाज़ दिखाई देता है जो आपको सबसे अलग दिखाता है और हर कोई जानना ज़रूर चाहेगा की ये कैसे किया|

15. टेटू मेहंदी

अगर आप मेहंदी के लाल रंग से बोर हो चुके है तो क्यों न कुछ नया प्रयास करें मेहंदी की जगह कलर कोन से खूबसूरत डिजाईन बनाएये मेहंदी की तरह टिकाऊतो नहीं हां पर किसी अकस्मात मौके जैसे मंगनी आदि लिए उपयुक्त है|

पैरों के लिए खूबसूरत डिजाईन

17. दुल्हन की मेहंदी

दुल्हन के पैर बिना मेहंदी के सूने लगते हैं तो अगर आप भी शादी की तैयारी कर रही हैं तो ये भरे पैर वाली डिजाईन आजमा सकती हैं |

18. आपके नाज़ुक पैर

आपके नाज़ुक  पैरो पर ये नाज़ुक सी डिजाईन हो तो चाहने वाले कह ही उठेंगे “ आपके नाज़ुक पैर ज़मीन पर न रखिये मैले हो जायेंगे | “

19. मेहंदी से भरे भरे पैर

मेहंदी की दीवानगी इतनी ज्यादा है की वधु घुटनों तक मेहंदी लगाने के लिए भी लालयित रहती है | मेहंदी है ही ऐसी चीज़ जितनी लगाओ मन भरता ही नहीं |

20. सुहाग की मेहंदी

सुहागनों का पैरो में मेहंदी लगाना शुभ माना जाता है आप भी ये जाल भरी मेहंदी आजमा कर आने वाले त्योहारों की रोनक बड़ा सकती हैं  |

“रंगचढ़ता है हिना का पिस जाने के बाद
पिस कर भी फिजा में मोहब्बत घोल जाती है | “

इसे भी पढ़े :

Facebook
Twitter
LinkedIn
Pinterest
WhatsApp

Leave a Reply