अगर आप कम समय में एक प्रोफेशनल जॉब की तालश कर रहे है तो यह तलाश ब्यूटी इंडस्ट्री में आकर खत्म हो जाती है। आप ब्यूटी से जुड़े कोर्सेज करके कम समय और कम फ़ीस में भारत के फेमस और बड़े ब्यूटी सैलून में जॉब कर सकते है। खासकर VLCC जैसे बड़े और भरोसेमंद ब्रांड के साथ काम करना हर ब्यूटी स्टूडेंट का सपना होता है। लेकिन अक्सर देखा गया है कि बहुत से स्टूडेंट्स को सही प्रोसेस और सही तरीका पता नहीं होता, जिसकी वजह से वो इस बड़े ब्रांड में जॉब पाने से चूक जाते हैं। इस आर्टिकल में हम आपको एक ऐसा आसान और प्रैक्टिकल तरीका बताएंगे, जिसे 90% लोग नहीं जानते—और यही तरीका आपको जल्दी जॉब दिला सकता है।
VLCC Salon में जॉब के लिए सही स्किल्स होना सबसे जरूरी :-
अगर आप भारत के फेमस और बड़े ब्यूटी सैलून में जॉब करना चाहते है तो इसके लिए सर्टिफिकेट के साथ – साथ आपके पास में एक्स्पीरियस भी होना जरुरी है। अगर आपके पास में बेसिक मेकअप, हेयर स्टाइलिंग, स्किन केयर और क्लाइंट हैंडलिंग स्किल्स है तो आप वीएलसीसी के किसी भी सैलून में आसानी से जॉब पा सकते है। अगर आपने किसी अच्छे और प्रैक्टिकल ट्रेनिंग देने वाले इंस्टिट्यूट से कोर्स किया है, तो आपके सिलेक्शन के चांस काफी बढ़ जाते हैं। यहां पर थ्योरी से ज्यादा प्रैक्टिकल नॉलेज मायने रखता है, क्योंकि सैलून में आपको डायरेक्ट क्लाइंट्स के साथ काम करना होता है।
Read More:- Lakmé Salon में जॉब कैसे पाएं? 90% लोग नहीं जानते ये आसान तरीका!
बनायें एक बेस्ट पोर्टफोलियो :-
अगर आप वीएलसीसी जैसे सैलून में जॉब पाना चाहते है तो एक अच्छा पोर्टफोलियो होना सबसे ज्यादा जरुरी है। आज के समय में सिर्फ स्किल्स होना ही काफी नहीं है, बल्कि उन्हें दिखाना भी आना चाहिए। इस पोर्टफोलियो में आपका मेकअप लुक्स, हेयर स्टाइलिंग और स्किन ट्रीटमेंट्स की फोटो और वीडियो शामिल होनी चाहिए। आप इसे Instagram या किसी डिजिटल प्लेटफॉर्म पर भी शोकेस कर सकते हैं। जब आप इंटरव्यू देने जाते हैं और अपना काम दिखाते हैं, तो सिलेक्शन के चांस कई गुना बढ़ जाते हैं।
Internship और Training का सही इस्तेमाल करें :-
बहुत से स्टूडेंट कोर्स तो कर लेते है लेकिन इंटर्नशिप नहीं करते है स्टूडेंट के लिए यही सबसे अच्छा मौका होता है खुद को साबित करने का। अगर आपको VLCC Salon में इंटर्नशिप करने का मौका मिलता है, तो उसे सीरियसली लें। समय पर आएं, क्लाइंट्स के साथ अच्छा व्यवहार करें और हर काम सीखने की कोशिश करें। कई बार सैलून उन्हीं स्टूडेंट्स को फुल-टाइम जॉब ऑफर कर देते हैं, जो इंटर्नशिप के दौरान अच्छा परफॉर्म करते हैं।
Communication Skills भी उतनी ही जरूरी है
ब्यूटी इंडस्ट्री में सिर्फ टेक्निकल स्किल्स ही नहीं, बल्कि आपकी कम्युनिकेशन स्किल्स भी बहुत मायने रखती हैं। VLCC Salon जैसे बड़े ब्रांड में क्लाइंट एक्सपीरियंस सबसे ज्यादा इंपॉर्टेंट होता है। इसलिए आपको क्लाइंट से अच्छे से बात करना, उनकी जरूरत समझना और उन्हें कम्फर्टेबल फील कराना आना चाहिए। अगर आपकी कम्युनिकेशन अच्छी है, तो आपको जल्दी ग्रोथ भी मिलती है।
VLCC Salons में जॉब पाने का सही तरीका जो 90% लोग नहीं जानते :-
अगर आपके पास में एक्स्पीरियस है और अच्छा पोर्टफोलियो भी है तो आप salons.bridalglamguide.com/ पर विज़िट कर सकते हैं। यहां आपको ब्यूटी और सैलून इंडस्ट्री से जुड़ी कई जॉब्स एक ही जगह पर मिल जाती हैं, जिससे आपकी जॉब सर्च काफी आसान हो जाती है। सिर्फ इतना ही नहीं, अगर आप अपना खुद का सैलून खोलने जा रहे है तो आप यहां अपनी जॉब वैकेंसी भी पोस्ट कर सकते हैं और सही कैंडिडेट तक पहुंच सकते हैं। इसलिए इंतजार न करें, आज ही इस प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल करें और अपने करियर को एक सही दिशा दें।
Read More:- मेकअप आर्टिस्ट रिज्यूमे गाइड: एक प्रोफेशनल रिज्यूमे कैसे बनाएं जो सैलून मैनेजर को इम्प्रेस करें
Conclusion
अगर आप सच में VLCC Salon में जॉब पाना चाहते हैं, तो आपको स्मार्ट तरीके से काम करना होगा। सिर्फ डिग्री या सर्टिफिकेट के भरोसे बैठना काफी नहीं है। सही स्किल्स, अच्छा पोर्टफोलियो, डायरेक्ट विजिट और मजबूत नेटवर्क—ये चार चीजें आपकी सफलता की कुंजी हैं। याद रखें, इस इंडस्ट्री में वही लोग आगे बढ़ते हैं जो एक्टिव रहते हैं और हर मौके को पकड़ते हैं। अगर आप ऊपर बताए गए तरीकों को फॉलो करते हैं, तो बहुत जल्द आप भी एक बड़े और प्रतिष्ठित सैलून में अपनी जगह बना सकते हैं।



Leave a Reply
You must be logged in to post a comment.