अगर आप कम समय में कोर्स करके कमाई करना चाहते है तो ब्यूटी कोर्सेज कर सकते है। भारत में ब्यूटी कोर्सेज किए स्टूडेंट की या फिर एक्स्पीरियस वालों की काफी डिमांड है। ऐसे में Urban Company उन लोगों के लिए एक शानदार प्लेटफॉर्म बनकर सामने आया है, जो अपनी स्किल के दम पर करियर बनाना चाहते हैं। अगर अभी ब्यूटी और सैलून इंडस्ट्री में करियर बनने का सोच रहे है और किसी अच्छे सैलून में जॉब करना चाहते है तो Urban Company Salon सबसे बेस्ट है। आज के इस ब्लॉग में हम आपको Urban Company Salon में जॉब कैसे पाएं? जानिए पूरी प्रोसेस और जरूरी स्किल्स के बारे में जानकारी प्रदान करेंगे।
Read More Article:- Future of Beauty Industry in India (2026–2030): आने वाले समय में Jobs की Demand .
Urban Company क्या है?
Urban Company आज भारत के फेमस सैलून की लिस्ट में आ गई है। यह एक ऐसी कंपनी है जो ब्यूटी, हेयर, मेकअप, मसाज, क्लीनिंग सर्विस घर से देती है। आज हजारों ब्यूटी प्रोफेशनल Urban Company सैलून में जॉब कर रहे है। यहां जॉब करने पर अच्छी सैलरी मिलती ही साथ ही अनुभवी लोगो के साथ काम करने के एक्स्पीरियस भी मिलता है। Urban Company खासतौर पर उन लोगों के लिए बेहतर अवसर देता है जो फ्रीलांस या प्रोफेशनल तरीके से ब्यूटी इंडस्ट्री में करियर बनाना चाहते हैं।
Urban Company Salon में कौन-कौन सी जॉब मिलती है?
Urban Company में सिर्फ मेकअप आर्टिस्ट की ही नहीं बल्कि कई अलग-अलग प्रोफाइल की जॉब उपलब्ध होती हैं। यहां Bridal Makeup Artist, Hair Stylist, Beautician, Nail Artist, Spa Therapist और Salon Expert जैसी कई पोस्ट पर काम करने का मौका मिलता है। अगर आपके पास स्किल और अनुभव है, तो आप आसानी से इस प्लेटफॉर्म से जुड़ सकते हैं।
Read More Article:- How to Hire the Best Makeup Artist for Your Salon: Interview में क्या सवाल पूछें?
Urban Company में जॉब पाने के लिए जरूरी योग्यता
अगर आप भी Urban Company में जॉब करना चाहते है तो सबसे पहले आपके पास में भारत की टॉप ब्यूटी एकेडमी का सर्टिफिकेट होना चाहिए। सर्टिफिकेट के साथ – साथ आपके पास में रियल क्लाइंट पर वर्क करने का एक्स्पीरियस भी होना चाहिए। इसके साथ – साथ आपके पास में ब्यूटी या सैलून इंडस्ट्री से जुड़ी बेसिक जानकारी और स्किल होना जरूरी है। कई बार कंपनी सर्टिफाइड कोर्स वाले कैंडिडेट्स को ज्यादा प्राथमिकता देती है। इसलिए किसी अच्छे ब्यूटी या मेकअप एकेडमी से ट्रेनिंग लेना फायदेमंद साबित हो सकता है। अगर आपकी कम्युनिकेशन स्किल अच्छी है तो आपको जॉब में प्रिफरेंस मिलेगा।
Urban Company में जॉब के लिए कैसे अप्लाई करें?
अगर आपके पास अच्छा अनुभव और स्किल है, तो salons.bridalglamguide.com/ आपके लिए एक बेहतरीन प्लेटफॉर्म साबित हो सकता है। यहां ब्यूटी और सैलून इंडस्ट्री की कई जॉब्स एक ही जगह पर उपलब्ध हैं, जिससे जॉब ढूंढना काफी आसान हो जाता है। साथ ही अगर आप अपना खुद का सैलून शुरू करना चाहते हैं, तो यहां अपनी Vacancy भी पोस्ट कर सकते हैं और सही स्टाफ तक पहुंच सकते हैं। Urban Company में जॉब के लिए स्टूडेंट salons.bridalglamguide.com/ पर जाकर अप्लाई कर सकते है।
Urban Company में काम करने के लिए जरूरी स्किल्स
इस प्लेटफॉर्म पर सफल होने के लिए सिर्फ डिग्री काफी नहीं होती, बल्कि आपके पास अच्छी प्रैक्टिकल स्किल भी होनी चाहिए। अगर आप Makeup Artist हैं, तो आपको Bridal Makeup, HD Makeup, Party Makeup और Skin Preparation की जानकारी होनी चाहिए। अगर आप Hair Stylist बनना चाहते हैं, तो Hair Cutting, Hair Spa, Smoothening, Keratin और Hair Styling जैसी तकनीकों की समझ जरूरी है। इसके अलावा Hygiene और Client Handling भी बहुत महत्वपूर्ण स्किल मानी जाती है।



Leave a Reply
You must be logged in to post a comment.