Table of Contents

Enquire Form
Recent Posts

रियल ब्राइड्स द्वारा पहने जाने वाले 15 ट्रेंडिंग मांग टिक्का डिज़ाइन्स – 15 Latest Design Maang Tikka Worn by Real Brides

Maang Tikka for Bridal

महिलाओं का श्रृंगार केवल अच्छे और सुंदर आउटफिट पहनने और मेकअप लगाने से पूरा नहीं होता है बल्कि महिलाओं का श्रृंगार तब पूरा होता है, जब वह गहनों से खुद को सजाती संवारती हैं। वैसे तो महिलाओं के दर्जन भर से भी ज्यादा गहने बाजार में मिलते हैं। मगर, उनके श्रृंगार में रौनक तब आती है ,जब वह मांग टीका पहनती हैं। मांग टीका महिलाओं का एक पारंपरिक गहना है। ऐसा भी कहा जाता है कि इस गहने के बिना महिला का श्रृंगार अधूरा ही माना जाता है ।एक भारतीय दुल्हन के सोलह श्रृंगार का एक अभिन्न अंग होता है माँग टीका। हर दुल्हन अपने इस खास दिन को यादगार बनाने के लिये श्रेष्ठ प्रयास करती है। श्रृंगार के साथ-साथ दुल्हन के आभूषणों का भी विशेष महत्तव है। इस श्रृंखला में माँग टीका जैसे आभूषण का विशेष महत्तव है।समय के साथ,माँग टीका भी हर दुल्हन का पसंदीदा आभूषण बन गया है।  सिंपल सेंटर-पार्टेड बालों या गॉर्जियस ब्राइडल बन्स के साथ इसे प्रमुखता से लगाया जाता है।यह  अकेले ही ,आपके शादी के दिन,आपकी खुबसूरती बढ़ाने  के लिए सक्षम है।आधुनिक दुल्हन अब एक आधुनिक डिजाइन का माँग टिक्का से एक सुंदर मठपट्टी तक चुन सकती है।यह सहायक आभूषण हर दुल्हन सौन्दर्य में लावण्यता लाता है। यह सुंदर आभूषण डिजाइन और शैली में विकसित किया जा रहा है।

अगर आप अपने लिए सुंदर सा मांग टीका तलाश रही हैं तो हम आज आपको कुछ latest maang tikka design की झलक दिखाएंगे। आपको इस तरह के मांग टीकों से मिलते जुलते मांग टीका अमेजॉऩ पर आसानी से मिल जाएंगे।  नवीनतम maang tikka designs सभी ब्राइड्स के लिए डिज़ाइन किए गए हैं।

  1. कुंदन मांग टिक्का दुल्हन के बीच एक सदाबहार पसंद है।  इसका रीगल लुक ही है जो हर किसी को हर बार इसके लिए प्रेरित करता है।जयपुर मार्ट, मिश्रित धातु से बनी गोल्ड प्लेटेड कुंदन स्टोन से बनी माथा पट्टी दुल्हन के लिये एक बहुत ही खुबसूरत आभूषण है।

2. पारंपरिक गोल्ड प्लेटेड माँग टीका, दुल्हनों द्वारा बहुत ज्यादा पसंद किया जाता है।जिसमें कुंदन की नक्काशी अौर नीचे की तरफ छोटे अौर बड़े मोतियों से बनी झालर का काम किया गया है।

दुल्हनें के नवीनतम और फैशनेबल ब्लाउज डिजाइन

3. ब्राइडल टेम्पल ज्वैलरी के अंतर्गत गोल्ड प्लेटेड माँ लक्ष्मी माँग टीका,जिस पर माता लक्ष्मी की मूर्ति अौर नीचे की तरफ रंगीन कुंदन का काम किया गया है।मेंहदी या सगाई जैसे कार्यक्रम के लिये यह उपयुक्त है।

4. गोल्ड प्लेटेड कुन्दन और पर्ल हैड चेन माथा पट्टी ,जिसका आकार, धनुषाकार की तरहदिखाई देता है।नई दुल्हन की सुंदरता को अप्रतीम रूप से बढ़ाने में यह माँग टीका सहायक सिद्ध होगा।

5. गोल्ड टोन कुंदन अौर  मोती का बना पारंपरिक माँग टीका हमेशा से दुल्हन आभूषण का हिस्सा रहा है। आज भी इसे बहुत सराहा जाता है।

6. गोल्डन मेटल माथा पट्टी, जिसमें कुंदन की नक्काशी और छोटे -छोटे मोतियों का प्रयोग किया गया है।

5 Steps to Take care of your hair before marriage – शादी के लिए बालो को करे तैयार

7. पर्ल जादू साइड पाशा या झूमर बहुत ही यूनिक माथा पट्टी का संग्रह है। इसमें मोतियों की बनी लडियों के दोनों सिरों पर छोटे मोती के काम वाला एक बड़ा और एक छोटा पेनडन्ट होता है।

8. डान्सिगं गर्ल मल्टीकलर माँग टीका में चांद के आकार का टीका और मल्टी स्ट्रिंग पट्टी इसे बेहद आकर्षक बनाती है।यह दुल्हन के लिये यूनिक स्टाइल है।

9. पारंपरिक चाँद बाली स्टाइल, मोती और स्टोन वर्क वाला माँग टीका देखने में स्टाइलिश और सुंदर, जो हर दुल्हन की पसंद के मुताबिक बनाया गया।

10. गोल्ड फिनिशिंग कुंदन व्हाइट स्टोन वर्क की यह माथा पट्टी आधुनिक आभूषणों  की रेंज में दुल्हन को यूनिक और स्टाइलिश लुक देती है।

11. पारंपरिक ब्राइडल गोल्ड और मोती का बना चेन माँग टीका जो नेकलेस स्टाइल में बनाया गया, आधुनिक रुप लिये हुये है, और नववधु के रूप श्रृंगार में असीम वृद्धि करने हेतु पर्याप्त है।

12. गोल्ड प्लेटेड 5 स्टेप माँग टीका  आधुनिक दुल्हन कीआवश्यकता के अनुरूप डिजाइन  किया गया है। लाल और हरे कुंदन जड़ित यह माँग टीका अद्वितीय है।

13. हैदराबादी लाल रूबी और मोतियों का बना पासा (झूमर) व पारंपरिक डिजाइन लिये ये माँग टीका सदियों से दुल्हनों की पहली पसंद है।

14. मरून हरे रंग का मिश्रित धातु का बना, चाँद के आकार माँग टीका बहुत ही सुंदर और मेंहदी, संगीत जैसे कार्यकमों के लिये बहुत ही उत्कृष्ट है।

15. गोल्ड प्लेटेड अमेरिका डायमण्ड से जड़ित झ्स माँग टीके की खुबसूरती देखते ही बनती है। हीरे की चमक अपने आप में संपूर्णता व्यक्त करती है।यह माँग टीका दुल्हन के चहेरे की चमक को औरबढ़ा देता है।

उपरोक्त सभी मांग टीके के डिजाइन अपने आप में यूनिक और आधुनिक हैं i इनमें से किसी भी मांग टीके को दुल्हन अपने विवाह के किसी भी कार्यक्रम में पहन सकती है और उस कार्यक्रम की शोभा बढ़ा सकती है। विवाह उत्सव पर इतनी सारी डिजाइन में से किसे चुने? यह एक सवाल हो सकता है, पर यहां दिए गए सभी मांग टीके प्रत्येक दुल्हनों की आवश्यकता को देखकर डिजाइन किए गए है। यहां प्रत्येक कार्यक्रम के लिए विशेष मांग टीके को बनाया गया है, जिसे नववधु, कार्यक्रम के अनुसार पहन सकती है।

यह latest design maang tikka ऑनलाइन खरीदी पर उपलब्ध है। जहां इन्हें उचित कीमत पर उपलब्ध कराया गया है, साथ ही आज की परिस्थितियों को देखकर यह घर बैठे मंगवाए जा सकते हैं वह भी उचित दाम पर।

Facebook
Twitter
LinkedIn
Pinterest
WhatsApp

Leave a Reply