How to Negotiate Your Salary in a Salon: सही सैलरी मांगने का प्रोफेशनल तरीका।   

How to Negotiate Your Salary in a Salon

On this page

वर्त्तमान समय में ब्यूटी इंडस्ट्री तेजी से ग्रो कर रही है, लेकिन इसके बावजूद कई प्रोफेशनल्स अपनी सही सैलरी नहीं ले पाते। इसका मुख्य कारण है Salary Negotiate की सही समझ और आत्मविश्वास की कमी। अक्सर लोग अपनी स्किल्स तो अच्छी तरह सीख लेते हैं, लेकिन अपनी वैल्यू को सामने रखने में हिचकिचाते हैं। अगर आप Hair Stylist, Beautician या Nail Artist हैं, तो यह बहुत जरूरी है कि आप अपनी मेहनत, स्किल्स और एक्सपीरियंस की सही कीमत समझें। सैलून इंडस्ट्री में आपकी सैलरी सिर्फ आपके काम पर ही नहीं, बल्कि इस बात पर भी निर्भर करती है कि आप खुद को किस तरह प्रेजेंट करते हैं और अपनी बात कितनी प्रोफेशनली रखते हैं।

Read More :- यदि आप एक प्रोफेशनल मेकअप आर्टिस्ट के रूप में करियर बनाना चाहते हैं या बेहतर जॉब अवसरों की तलाश में हैं, तो कृपया इस वेबसाइट पर विज़िट करें: https://bridalglamguide.com/ यह प्लेटफ़ॉर्म ब्यूटी इंडस्ट्री से जुड़ी विभिन्न जॉब अवसरों को खोजने में आपकी सहायता करता है। आप इस वेबसाइट के माध्यम से ब्यूटी इंडस्ट्री से संबंधित जॉब्स भी पोस्ट कर सकते हैं।

कई बार लोग बिना रिसर्च किए ही सैलरी एक्सेप्ट कर लेते हैं, या फिर सही समय पर Salary बढ़ाने की बात नहीं कर पाते। यही वजह है कि उन्हें उनकी मेहनत के अनुसार पे नहीं मिल पाता। इसलिए जरूरी है कि आप मार्केट सैलरी, अपनी स्किल्स और अपने एक्सपीरियंस का सही आकलन कर पातें है।   Salary Negotiate करते समय कॉन्फिडेंस, क्लियर कम्युनिकेशन और प्रोफेशनल एटीट्यूड बहुत मायने रखता है। आपको अपनी अचीवमेंट्स, क्लाइंट फीडबैक और अपने काम के रिजल्ट्स को सही तरीके से सामने रखना आना चाहिए।इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कि सैलून में जॉब करते समय या नई जॉब जॉइन करते वक्त सैलरी को प्रोफेशनल तरीके से कैसे Salary Negotiate करें, ताकि आप अपनी मेहनत के हिसाब से सही इनकम कर सकें।

1. अपनी वैल्यू को समझें (Know Your Worth)

Salary Negotiate की शुरुआत अपनी वैल्यू को समझने से होती है। सबसे पहले आपको यह जानना जरूरी है कि आपके पास कौन-कौन सी स्किल्स हैं और ब्यूटी इंडस्ट्री में उनकी कितनी डिमांड है। कई बार लोग अपनी काबिलियत को कम आंकते हैं, जिसकी वजह से उन्हें उनकी मेहनत के अनुसार salary नहीं मिल पाती। आपको खुद से कुछ महत्वपूर्ण सवाल पूछने चाहिए क्या आप Hair Cutting, Coloring, Smoothening जैसी प्रोफेशनल सर्विसेस में एक्सपर्ट हैं? क्या आपके पास Bridal Makeup या Nail Extensions का अनुभव है?

आपने कितने साल तक काम किया है और आपने कितने क्लाइंट्स को हैंडल किया है? ये सभी फैक्टर्स आपकी प्रोफाइल को मजबूत बनाते हैं। इसके अलावा, अगर आपके पास मल्टीपल स्किल्स हैं जैसे आप एक साथ Hair, Makeup और Nails की सर्विस दे सकते हैं तो आपकी वैल्यू और भी बढ़ जाती है। ऐसे में आप न केवल बेहतर सैलरी की डिमांड कर सकते हैं, बल्कि सैलून के लिए एक ऑल-राउंडर प्रोफेशनल बन जाते हैं। इसलिए, सैलरी की बात करने से पहले अपनी स्किल्स, एक्सपीरियंस और अचीवमेंट्स का सही आकलन करें। जब आपको अपनी वैल्यू का क्लियर आइडिया होगा, तभी आप कॉन्फिडेंस के साथ सही Salary Negotiate कर पाएंगे।

Read More :- Lakmé Salon में जॉब कैसे पाएं? 90% लोग नहीं जानते ये आसान तरीका!

2. मार्केट रिसर्च जरूर करें

Salary Negotiate से पहले मार्केट रिसर्च करना बहुत जरूरी होता है। बिना सही जानकारी के अगर आप Salary की डिमांड करते हैं, तो या तो आप कम मांग लेंगे या फिर जरूरत से ज्यादा, दोनों ही स्थितियां आपके लिए नुकसानदायक हो सकती हैं। इसलिए सबसे पहले अपने शहर या एरिया में चल रही सैलरी ट्रेंड्स को समझें। आप यह पता करें कि दूसरे सैलून में आपकी जैसी प्रोफाइल वाले प्रोफेशनल्स को कितनी सैलरी मिल रही है। इसके साथ ही, अपनी स्किल्स और एक्सपीरियंस के आधार पर एवरेज पे क्या है, इसका भी अंदाजा लगाएं। अगर आप Hair Stylist, Beautician या Nail Artist हैं, तो हर रोल के लिए सैलरी अलग-अलग हो सकती है, इसलिए अपने स्पेसिफिक फील्ड पर फोकस करें।

इसके अलावा, फ्रीलांसर्स की कमाई को भी नजरअंदाज न करें। कई बार फ्रीलांस काम करने वाले प्रोफेशनल्स सैलून जॉब से ज्यादा कमा लेते हैं, जिससे आपको अपनी मार्केट वैल्यू समझने में मदद मिलती है। जब आपके पास यह सारी जानकारी होती है, तो आप ज्यादा कॉन्फिडेंस के साथ अपनी सैलरी डिस्कस कर सकते हैं। सही रिसर्च आपको एक क्लियर आइडिया देती है कि आपको कितना डिमांड करना चाहिए और किस लेवल की Salary आपके लिए सही है।

Read More Article:- मेकअप आर्टिस्ट बनकर बनाया खुद की पहचान,जानिए Awards विनर Preeti के स्ट्रगल की कहानी

3. सही टाइम पर बात करें

Salary Negotiate में सही टाइमिंग बहुत अहम भूमिका निभाती है। अगर आप गलत समय पर Salary की बात करते हैं, तो आपकी इमेज पर नेगेटिव असर पड़ सकता है, भले ही आपकी स्किल्स कितनी भी अच्छी क्यों न हों। इसलिए यह समझना जरूरी है कि कब और कैसे इस टॉपिक को उठाना चाहिए। इंटरव्यू के दौरान सैलरी की बात करना सही है, लेकिन इसका सबसे अच्छा समय इंटरव्यू के अंत में होता है। जब आप अपनी स्किल्स, एक्सपीरियंस और काम के बारे में बता चुके होते हैं, तब salary पर चर्चा करना ज्यादा प्रभावी रहता है। इससे सामने वाले को आपकी वैल्यू समझ आ जाती है। अगर आप पहले से किसी सैलून में काम कर रहे हैं, तो salary बढ़ाने की बात 3–6 महीने के बाद करनी चाहिए, जब आप अपने काम से खुद को प्रूव कर चुके हों। इस दौरान आपके क्लाइंट्स बढ़ते हैं, आपका काम बेहतर होता है और सैलून के लिए आपकी वैल्यू साफ दिखाई देती है।

4. कॉन्फिडेंस के साथ बात करें

Salary Negotiate के दौरान आपका कॉन्फिडेंस सबसे बड़ी ताकत होता है। सिर्फ स्किल्स होना ही काफी नहीं है, बल्कि उन्हें सही तरीके से प्रेजेंट करना भी उतना ही जरूरी है। जब आप सैलरी की बात करते हैं, तो आपकी बॉडी लैंग्वेज, टोन और बोलने का तरीका सामने वाले पर सीधा असर डालता है। हमेशा बातचीत के दौरान eye contact बनाए रखें, इससे आपका आत्मविश्वास झलकता है। बात करते समय साफ और प्रोफेशनल भाषा का इस्तेमाल करें, ताकि आपकी बात स्पष्ट और प्रभावी लगे। बहुत ज्यादा इमोशनल या हिचकिचाहट भरा व्यवहार आपकी इमेज को कमजोर कर सकता है, इसलिए शांत और पॉजिटिव रहें।

5. अपनी Achievements दिखाएं।  

Salary Negotiate के समय सिर्फ सैलरी मांगना काफी नहीं होता, बल्कि आपको अपनी वैल्यू को सही तरीके से प्रूव भी करना होता है। जब तक सामने वाले को यह नहीं दिखेगा कि आप सैलून के लिए कितना योगदान दे रहे हैं, तब तक Salary बढ़ाने की आपकी बात उतनी प्रभावी नहीं होगी।इसलिए जरूरी है कि आप अपनी achievements को clear और practical तरीके से सामने रखें। जैसे आपने अब तक कितने क्लाइंट्स को सर्व किया है, आप किन-किन सर्विसेस में एक्सपर्ट हैं और आपके काम पर क्लाइंट्स का फीडबैक कैसा रहा है।

Read More:- मेकअप आर्टिस्ट रिज्यूमे गाइड: एक प्रोफेशनल रिज्यूमे कैसे बनाएं जो सैलून मैनेजर को इम्प्रेस करें

अगर आपके क्लाइंट्स बार-बार आपके पास वापस आते हैं, तो यह भी आपकी strong performance को दिखाता है। इसके अलावा, यह बताना भी बहुत जरूरी है कि आपने सैलून की सेल्स या रेवन्यू में कितना योगदान दिया है। अगर आपकी सर्विसेस से सैलून की कमाई बढ़ी है, तो यह आपके लिए एक strong point बन जाता है। आज के डिजिटल समय में अगर आपके पास Instagram Portfolio, पहले और बाद की तस्वीरें (before-after), या क्लाइंट्स के positive reviews हैं, तो उन्हें जरूर दिखाएं। इससे आपकी credibility बढ़ती है और सामने वाले को आपकी स्किल्स का साफ अंदाजा मिल जाता है। जब आप अपनी achievements को facts और proof के साथ पेश करते हैं, तो आपकी Salary Negotiate ज्यादा मजबूत और प्रभावशाली बन जाती है।

1. सैलून में सैलरी नेगोशिएशन कब करना सही होता है?

Ans :- इंटरव्यू के अंत में या जॉब जॉइन करने के 3–6 महीने बाद, जब आप अपना काम प्रूव कर चुके हों, तब सैलरी नेगोशिएशन करना सही रहता है।

2. क्या फ्रेशर्स भी सैलरी नेगोशिएट कर सकते हैं?

Ans :-हाँ, फ्रेशर्स भी कर सकते हैं, लेकिन उन्हें अपनी स्किल्स, ट्रेनिंग और सीखने की क्षमता के आधार पर ही सैलरी की बात करनी चाहिए

3. सैलरी नेगोशिएशन के लिए क्या तैयारी करनी चाहिए?

Ans :-आपको अपनी स्किल्स, एक्सपीरियंस, क्लाइंट फीडबैक, और मार्केट सैलरी की जानकारी पहले से तैयार रखनी चाहिए।

4. क्या सिर्फ सैलरी ही नेगोशिएट करनी चाहिए?

Ans :-नहीं, आप इंसेंटिव, टिप्स, वर्किंग आवर्स, छुट्टियां और ग्रोथ अपॉर्च्युनिटीज भी नेगोशिएट कर सकते हैं।

Comment Box

प्रातिक्रिया दे
    © 2026 Bridal Glam Guide ( India). All Rights Reserved.