भारत में लोग मेकअप और ब्यूटी कोर्स करने न सिर्फ पैसे कमा रहे ही बल्कि अच्छा करियर भी बना रहे है। आज ब्यूटी कोर्सेज किए स्टूडेंट की भी डिमांड काफी ज्यादा है। इतना ही नहीं भारत के फेमस सैलून में भी उन्ही स्टूडेंट को या आर्टिस्ट को वरीयता मिलती है जिन्होंने पहले से कोर्स किया है। कोर्स करने के बाद ज्यादातर स्टूडेंट की इच्छा होती है भारत के बड़े और फेमस ब्यूटी सैलून में जॉब करने का। ऐसे में एक सैलून है Truefitt & Hill सैलून। यह सैलून भारत कके सभी छोटे – बड़े शहरों में खुला है। अगर आपने भी ब्यूटी कोर्सेज किया है और Truefitt & Hill सैलून में जॉब करना चाहते है तो यह ब्लॉग आपके लिए है।
Read More Article:- Commission vs. Fixed Salary: Salon Staff के लिए कौन model best है ?
Truefitt & Hill सैलून आज का नहीं बल्कि बहुत पुराना और फेमस ब्रांड है। यह ब्रांड भारत में ज्यादातर पुरूषों से जुड़ी सेवाएं देता है जैसे प्रीमियम ग्रूमिंग, हेयरकट, शेविंग, हेयर स्टाइलिंग और स्किन केयर सर्विस आदि। भारत के कई बड़े शहरों में इसके आउटलेट मौजूद हैं, जहाँ प्रशिक्षित और प्रोफेशनल स्टाफ की डिमांड हमेशा बनी रहती है। इस सैलून में काम करने से प्रोफेशनल्स को इंटरनेशनल लेवल की वर्किंग स्टाइल सीखने का मौका मिलता है। आज भारत के बहुत से स्टूडेंट है जो कोर्स करके Truefitt & Hill में काम करना चाहते है ऐसे में उनके पास सर्टिफिकेट होना जरुरी है।
अगर आपने ब्यूटी से जुड़े कोर्स किया है और Truefitt & Hill में काम करना चाहते है तो हाँ कई पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। जैसे—
* हेयर स्टाइलिस्ट
* हेयर ड्रेसर
* मेकअप आर्टिस्ट
* स्किन एक्सपर्ट
* ग्रूमिंग एक्सपर्ट
* फ्रंट डेस्क एग्जीक्यूटिव
* सैलून मैनेजर
* ट्रेनर
इसके अलावा, जिन लोगों के पास लग्जरी सैलून में काम करने का अनुभव होता है, उन्हें जल्दी अवसर मिलने की संभावना रहती है। साथ ही अगर आपने भारत के टॉप ब्यूटी कोर्सेज एकेडमी से कोर्स किया है तो भी जल्दी जॉब मिल जाता है।
अगर आप Truefitt & Hill सैलून में जॉब पाना चाहते है तो आपके पास में कम से कम एक साल का अनुभव तो होना ही चाहिए। इसके साथ ही किसी अच्छे एकेडमी से कोर्स का सर्टिफिकेशन भी होना जरुरी है। अगर आप Truefitt & Hill जैसे प्रीमियम सैलून में काम करना चाहते हैं, तो सिर्फ कोर्स करना ही काफी नहीं होता। आपके अंदर प्रोफेशनल स्किल्स भी होनी चाहिए। सबसे पहले आपकी कम्युनिकेशन स्किल अच्छी होनी चाहिए क्योंकि यहाँ हाई-प्रोफाइल क्लाइंट आते हैं।
Read More Article:- How to Hire the Best Makeup Artist for Your Salon: Interview में क्या सवाल पूछें?
इसके अलावा हेयर कटिंग, हेयर कलर, बीयर्ड स्टाइलिंग, स्किन ट्रीटमेंट और क्लाइंट हैंडलिंग की अच्छी जानकारी होना जरूरी माना जाता है। Truefitt & Hill सैलून में जॉब के लिए आपका पर्सनालिटी प्रेजेंटेशन भी अच्छा होना चाहिए। प्रीमियम सैलून हमेशा ऐसे प्रोफेशनल्स को पसंद करते हैं जो कॉन्फिडेंट और प्रोफेशनल दिखते हों। अगर आपने किसी अच्छी ब्यूटी या हेयर अकादमी से ट्रेनिंग ली है, तो आपके चयन की संभावना और बढ़ सकती है।
अगर आप इस सैलून में जॉब करना चाहते हैं, तो सबसे पहले अपना प्रोफेशनल रिज्यूमे तैयार करें। रिज्यूमे में अपने कोर्स, स्किल्स, एक्सपीरियंस और सर्टिफिकेट की जानकारी जरूर शामिल करें। आपके पोर्टफोलियो में Bridal Makeup, Hair Styling, Nail Art या Skin Work की बेहतरीन फोटो और वीडियो होने चाहिए, ताकि आपका काम देखकर कंपनियां आसानी से प्रभावित हो सकें। अगर आपके पास अच्छा अनुभव और स्किल है, तो BridalGlamGuide.com आपके लिए एक बेहतरीन प्लेटफॉर्म साबित हो सकता है। यहां ब्यूटी और सैलून इंडस्ट्री की कई जॉब्स एक ही जगह पर उपलब्ध हैं, जिससे जॉब ढूंढना काफी आसान हो जाता है। साथ ही अगर आप अपना खुद का सैलून शुरू करना चाहते हैं, तो यहां अपनी Vacancy भी पोस्ट कर सकते हैं और सही स्टाफ तक पहुंच सकते हैं।
Read More Article:- Salon Interview में Smart तरीके से कैसे दें जवाब ?
कई स्टूडेंट्स के मन में यह सवाल होता है कि क्या फ्रेशर्स को भी Truefitt & Hill जैसे बड़े सैलून में मौका मिलता है। इसका जवाब है—हाँ, लेकिन इसके लिए आपकी स्किल मजबूत होनी चाहिए। अगर आपने प्रोफेशनल ट्रेनिंग ली है और आपकी प्रैक्टिकल पकड़ अच्छी है, तो फ्रेशर्स भी शुरुआत कर सकते हैं। हालांकि शुरुआत में आपको जूनियर स्टाफ या असिस्टेंट के रूप में काम करना पड़ सकता है। धीरे-धीरे अनुभव बढ़ने के बाद प्रमोशन और सैलरी दोनों बढ़ने लगते हैं। कई प्रोफेशनल्स ने छोटे पद से शुरुआत करके आज बड़े सैलून में अच्छी पोजीशन हासिल की है।
उत्तर :- हाँ, फ्रेशर्स को भी मौका मिल सकता है। लेकिन इसके लिए आपके पास प्रोफेशनल ट्रेनिंग, अच्छी प्रैक्टिकल स्किल और बेसिक एक्सपीरियंस होना जरूरी है। शुरुआत में आपको असिस्टेंट या जूनियर स्टाफ के रूप में काम मिल सकता है।
उत्तर :- हेयर स्टाइलिंग, हेयर ड्रेसिंग, स्किन, मेकअप और ग्रूमिंग से जुड़े प्रोफेशनल ब्यूटी कोर्स सबसे ज्यादा फायदेमंद माने जाते हैं। किसी अच्छी और मान्यता प्राप्त एकेडमी से सर्टिफिकेट होना जरूरी माना जाता है।
उत्तर :- अगर आपकी स्किल बहुत अच्छी है और आपने अच्छी ट्रेनिंग ली है, तो बिना अनुभव के भी शुरुआत हो सकती है। हालांकि अनुभवी उम्मीदवारों को ज्यादा प्राथमिकता दी जाती है।
उत्तर :- आप सैलून की ऑफिशियल वेबसाइट, सोशल मीडिया पेज या ब्यूटी और सैलून जॉब पोर्टल्स के जरिए आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा BridalGlamGuide.com जैसे प्लेटफॉर्म पर भी ब्यूटी इंडस्ट्री की जॉब्स देख सकते हैं।
उत्तर :- हाँ, यह एक प्रीमियम और इंटरनेशनल ब्रांड है। यहाँ काम करने से आपकी स्किल बेहतर होती है और भविष्य में बड़े सैलून या खुद का बिजनेस शुरू करने में भी फायदा मिलता है।