Top 5 Cities in India for Beauty Careers:  मुंबई, दिल्ली, बेंगलुरु या नोएडा – कौन है बेस्ट? 

Top 5 Cities in India for Beauty Careers

On this page

भारत में ब्यूटी इंडस्ट्री आज के समय में सबसे तेजी से बढ़ने वाले सेक्टर्स में से एक बन चुकी है। पहले जहां इसे सिर्फ पार्लर तक सीमित समझा जाता था, वहीं अब यह एक प्रोफेशनल और हाई-इनकम करियर ऑप्शन बन चुका है। आज के दौर में लोग अपनी पर्सनैलिटी, ग्रूमिंग और प्रेजेंटेशन पर पहले से कहीं ज्यादा ध्यान दे रहे हैं जिसका सीधा फायदा ब्यूटी इंडस्ट्री को मिल रहा है। अगर आप Hair Stylist, Makeup Artist, Nail Artist या Beauty Therapist बनना चाहते हैं, तो आपके पास आज के समय में बहुत सारे मौके हैं। सैलून, ब्यूटी क्लिनिक्स, फैशन इंडस्ट्री, फिल्म इंडस्ट्री, वेडिंग इंडस्ट्री हर जगह स्किल्ड प्रोफेशनल्स की डिमांड तेजी से बढ़ रही है। इसके अलावा, Freelancing और अपना खुद का सैलून शुरू करने के ऑप्शन भी इस फील्ड को और ज्यादा आकर्षक बनाते हैं। 

Read More:- प्रोफेशनल कॉस्मेटोलॉजिस्ट के रूप में करियर बनाने या बेहतर जॉब अवसर तलाशने के लिए इस वेबसाइट पर विज़िट करें: https://bridalglamguide.com/ यह प्लेटफॉर्म ब्यूटी इंडस्ट्री से जुड़ी विभिन्न जॉब्स खोजने में मदद करता है। यहां कॉस्मेटोलॉजी से संबंधित नौकरियां आसानी से मिलती हैं और जॉब पोस्ट करने की सुविधा भी उपलब्ध है।

लेकिन एक बात जो अक्सर लोग नजरअंदाज कर देते हैं, वो है सही शहर का चुनाव। ब्यूटी इंडस्ट्री में आपकी ग्रोथ सिर्फ आपकी स्किल्स पर ही नहीं, बल्कि इस बात पर भी निर्भर करती है कि आप किस शहर में काम कर रहे हैं। हर शहर का अपना एक अलग मार्केट होता है,कहीं Bridal Makeup की डिमांड ज्यादा होती है, कहीं Premium Salon Culture ज्यादा विकसित होता है, तो कहीं नए प्रोफेशनल्स के लिए ज्यादा मौके होते हैं। इसीलिए अगर आप अपने करियर की सही शुरुआत करना चाहते हैं या आगे बढ़ना चाहते हैं, तो यह समझना बहुत जरूरी है कि आपके लिए कौन सा शहर सबसे सही रहेगा। 

तो आज हम इस आर्टिकल के माध्यम से बातयेंगे कि भारत के Top 5 Cities for Beauty Careers :- Mumbai, Delhi, Bengaluru, Noida और Pune के बारे में विस्तार से जानेंगे। हम यह भी समझेंगे कि इन शहरों में opportunities कैसी हैं, सैलरी कितनी मिलती है, किस तरह के क्लाइंट्स मिलते हैं और किस शहर में आपके लिए growth के chances सबसे ज्यादा हैं। साथ ही, हम यह भी जानेंगे कि अगर आप एक beginner हैं तो आपके लिए कौन सा शहर best रहेगा, और अगर आप already experienced हैं तो आपको किस city में shift होकर ज्यादा फायदा मिल सकता है।

तो जानते है  Top 5 Cities जो ब्यूटी करियर के लिए जाना जाता है ? 

1. Mumbai 

मुंबई को भारत की “Fashion & Entertainment Capital” कहा जाता है, और यह बात ब्यूटी इंडस्ट्री पर पूरी तरह लागू होती है। यहां का मार्केट बाकी शहरों के मुकाबले कहीं ज्यादा बड़ा, dynamic और opportunity-driven है। अगर आपका सपना बड़े लेवल पर काम करने का है जैसे कि celebrities, fashion shows या luxury salons तो मुंबई आपके लिए एक perfect जगह है। यह शहर खासतौर पर उन लोगों के लिए ideal है जो अपने करियर में fast growth और high exposure चाहते हैं। यहां आपको रोज नए ट्रेंड्स सीखने, बड़े क्लाइंट्स के साथ काम करने और इंडस्ट्री के टॉप प्रोफेशनल्स से सीखने का मौका मिलता है। 

क्यों चुनें मुंबई?

मुंबई में काम करने का सबसे बड़ा फायदा यह है कि यहां Bollywood और fashion industry का सीधा कनेक्शन मिलता है। इसके अलावा, यहां के clients premium services के लिए ready रहते हैं, जिससे आपकी earning potential भी बढ़ती है। Bridal makeup, editorial shoots और celebrity styling जैसी services की demand यहां हमेशा high रहती है। यहाँ शुरुआत में salary लगभग ₹15,000 से ₹30,000 के बीच हो सकती है, लेकिन जैसे-जैसे आपका experience और portfolio strong होता जाता है, आपकी income तेजी से बढ़ती है। Experienced professionals आसानी से ₹1 लाख या उससे ज्यादा भी कमा सकते हैं खासकर अगर आप freelancing या celebrity clients के साथ काम करते है। 

Read More Article:- Freelancing vs Full-Time Job: ब्यूटी इंडस्ट्री में आपके लिए क्या बेहतर है?

2. Delhi 

दिल्ली को भारत का सबसे बड़ा Wedding Hub माना जाता है, जहां हर सीजन में हजारों शादियां होती हैं। यही वजह है कि यहां Bridal Makeup, Hair Styling और Pre-wedding services की डिमांड पूरे साल बनी रहती है। अगर आप ब्यूटी इंडस्ट्री में खासकर Bridal फील्ड में करियर बनाना चाहते हैं, तो दिल्ली आपके लिए एक बेहतरीन ऑप्शन है। यह शहर आपको न सिर्फ job opportunities देता है, बल्कि freelancing के जरिए high income कमाने का भी मौका देता है। यहां के clients quality और latest trends को काफी importance देते हैं, जिससे आपको अपनी creativity दिखाने का पूरा मौका मिलता है।

क्यों चुनें दिल्ली?

दिल्ली में ब्यूटी इंडस्ट्री का नेटवर्क बहुत बड़ा है यहां के हर इलाके में आपको सैलून, स्टूडियो और ब्यूटी क्लिनिक्स मिल जाएंगे। Bridal season के दौरान यहां काम की कमी नहीं होती, और freelancers के लिए तो यह शहर बहुत ही अच्छा माना जाता है। यहां पर शुरुआत में salary लगभग ₹12,000 से ₹25,000 के बीच होती है। लेकिन अगर आप freelancing करते हैं और आपका portfolio strong है, तो आप एक project में ही ₹50,000 या उससे ज्यादा कमा सकते हैं खासकर bridal bookings में। यहां आपको हमेशा से काम मिलते रहता है।  

3. Bengaluru 

बेंगलुरु को भारत का प्रमुख IT Hub माना जाता है, जहां लाखों working professionals रहते हैं। यहां की lifestyle fast और modern है, और लोग अपनी grooming, skincare और haircare पर अच्छा खासा खर्च करते हैं। यही वजह है कि ब्यूटी इंडस्ट्री यहां तेजी से ग्रो कर रही है और skilled professionals की demand लगातार बढ़ रही है। अगर आप एक ऐसे शहर में काम करना चाहते हैं जहां steady income, professional environment और premium clients मिलें, तो बेंगलुरु आपके लिए एक शानदार विकल्प हो सकता है। यहां आपको long-term clients बनाने का मौका मिलता है, जिससे आपकी earning stable रहती है और career growth भी consistent हमेशा होती रहती है।  

Read More Article:- मेकअप आर्टिस्ट बनकर बनाया खुद की पहचान,जानिए Awards विनर Preeti के स्ट्रगल की कहानी

क्यों चुनें बेंगलुरु ?

बेंगलुरु में premium salon culture काफी strong है, जहां clients quality services के लिए invest करने को तैयार रहते हैं। यहां international brands और high-end salons में काम करने का मौका मिलता है, जिससे आपकी skills और exposure दोनों improve होते हैं। साथ ही, regular clients होने की वजह से आपकी income भी बनी रहती है। यहाँ आपको शुरुआत में salary लगभग ₹15,000 से ₹35,000 के बीच होती है। जैसे-जैसे आपका experience बढ़ता है और आप specialized skills develop करते हैं, आपकी income ₹70,000 या उससे भी अधिक होते जाता है।  

4. Noida 

नोएडा वर्त्तमान समय में NCR का एक fast-growing beauty destination बनता जा रहा है। यहां तेजी से नए सैलून, ब्यूटी स्टूडियो और क्लिनिक्स खुल रहे हैं, जिससे जॉब के मौके भी लगातार बढ़ रहे हैं। अगर आप एक beginner हैं या अपने करियर की शुरुआत करना चाहते हैं, तो नोएडा आपके लिए एक बहुत अच्छा प्लेटफॉर्म साबित हो सकता है। यह शहर खासतौर पर उन लोगों के लिए best है जो कम competition में जल्दी सीखना और grow करना चाहते हैं। यहां आपको hands-on experience जल्दी मिलता है और नए सैलून में काम करने से आपकी skills भी तेजी से improve होती हैं।

क्यों चुनें नोएडा ?

नोएडा में दिल्ली के मुकाबले competition थोड़ा कम है, जिससे freshers को entry लेना आसान होता है। साथ ही, नए सैलून खुलने की वजह से यहां job openings ज्यादा रहती हैं। अगर आप सही जगह पर काम करते हैं और अपनी skills improve करते रहते हैं, तो यहां growth काफी fast हो सकती है। यहाँ आपको शुरुआत में salary लगभग ₹10,000 से ₹20,000 के बीच होती है। लेकिन experience और skills के साथ आपकी income जल्दी बढ़ती है और आप ₹40,000 या उससे ज्यादा लाखो तक हो जाता है।  यह शहर शुरूआती करियर के लिए बहुत ही अच्छा माना जाता है।  

Read More:- Lakmé Salon में जॉब कैसे पाएं? 90% लोग नहीं जानते ये आसान तरीका!

5. Pune 

भारत में पुणे आज के समय में तेजी से उभरता हुआ Beauty Hub बन रहा है, जहां students और working professionals दोनों की अच्छी-खासी population है। यहां का lifestyle relatively calm और balanced है, जिसकी वजह से लोग नियमित रूप से grooming और beauty services लेते हैं। यही कारण है कि यहां ब्यूटी प्रोफेशनल्स के लिए steady work और consistent income के अच्छे मौके मिलते हैं। अगर आप एक ऐसा शहर चाहते हैं जहां कम stress, affordable living और stable career growth मिले, तो पुणे आपके लिए एक बेहतरीन option हो सकता है। यहां आपको long-term clients बनाने का मौका मिलता है, जिससे आपकी earning धीरे-धीरे लेकिन लगातार बढ़ती जाती है। 

क्यों चुनें पुणे ?

पुणे शहर की सबसे बड़ी खासियत है इसका affordable living cost और balanced lifestyle। यहां competition बहुत ज्यादा aggressive नहीं है, जिससे आप आराम से अपनी skills improve कर सकते हैं और stable client base बना सकते हैं। साथ ही, regular clients होने की वजह से income भी steady बनी रहती है। शुरुआत में salary लगभग ₹12,000 से ₹25,000 के बीच होती है। जैसे-जैसे आपका experience बढ़ता है और आपका client base strong होता है, आपकी income ₹50,000 या उससे ज्यादा तक पहुंच सकती है।

Q1. क्या फ्रेशर्स भी ब्यूटी इंडस्ट्री में जॉब पा सकते हैं?

Ans . हां, बिल्कुल! फ्रेशर्स Assistant या Intern के रूप में शुरुआत कर सकते हैं, खासकर Noida और Delhi में मौके ज्यादा मिलते हैं।

Q2. ब्यूटी इंडस्ट्री में शुरुआत की सैलरी कितनी होती है?

Ans . शुरुआत में ₹10,000 से ₹30,000 तक मिल सकती है। Experience और skills बढ़ने पर ₹50,000 से ₹1 लाख+ तक कमाई हो सकती है।

Q3. क्या Freelancing से ज्यादा पैसा कमाया जा सकता है?

Ans . हां, खासकर Delhi और Mumbai में Freelance Bridal Makeup से एक project में ₹50,000+ तक कमा सकते हैं।

Q4. क्या छोटा शहर छोड़कर बड़े शहर में जाना जरूरी है?

Ans . जरूरी नहीं, लेकिन बड़े शहर जैसे Bengaluru या Mumbai में growth और exposure ज्यादा मिलता है।

Comment Box

प्रातिक्रिया दे
    © 2026 Bridal Glam Guide ( India). All Rights Reserved.