आज के समय में ब्यूटी इंडस्ट्री बहुत तेजी से ग्रो कर रही है, और हर दिन नए मेकअप आर्टिस्ट मार्किट में आ रहे हैं। ऐसे में कम्पटीशन भी काफी बढ़ गया है। अब सिर्फ अच्छा मेकअप करना ही काफी नहीं है, क्योंकि सैलून मैनेजर या क्लाइंट के पास कई ऑप्शंस होते हैं। इसलिए आपको खुद को अलग और बेहतर तरीके से प्रेजेंट करना जरूरी हो जाता है। यहीं पर एक प्रोफेशनल और अट्रैक्टिव रिज्यूमे आपकी मदद करता है। आपका रिज्यूमे आपकी पहली पहचान होता है। अक्सर सैलून मैनेजर आपको मिलने से पहले आपका रिज्यूमे ही देखते हैं। अगर आपका रिज्यूमे साफ, सही तरीके से बना हुआ और अट्रैक्टिव होगा, तो सामने वाले को लगेगा कि आप अपने काम को लेकर सीरियस और प्रोफेशनल हैं।
Read more :- अगर आप ब्यूटी इंडस्ट्री में अपना करियर बनाना चाहते है मेकअप आर्टिस्ट ,हेयर ड्रेसर ,या नेल आर्टिस्ट के रूप में तो कृपया इस वेबसाइट पर विज़िट करें: https://bridalglamguide.com/ यह प्लेटफॉर्म आपको ब्यूटी इंडस्ट्री से जुड़ी जॉब में ढूंढने खोजने में मदद कर सकता है। आप इस वेबसाइट के माध्यम से ब्यूटी इंडस्ट्री से संबंधित जॉब्स भी पोस्ट कर सकते हैं।
1. रिज्यूमे का फॉर्मेट सिंपल और क्लीन रखें
रिज्यूमे बनाते समय सबसे पहले उसका फॉर्मेट सिंपल और क्लीन रखना बहुत जरूरी है। रिज्यूमे ज्यादा भरा हुआ या क्लटरड नहीं होना चाहिए और कोशिश करें कि यह 1–2 पेज का ही रहे। हेडिंग्स साफ और सही स्पेसिंग के साथ लिखें और प्रोफेशनल फॉन्ट जैसे Arial या Calibri का इस्तेमाल करें, ताकि रिज्यूमे देखने में प्रोफेशनल लगे।
Read More :- Lakmé Salon में जॉब कैसे पाएं? 90% लोग नहीं जानते ये आसान तरीका!
2. स्ट्रॉन्ग प्रोफेशनल समरी लिखें।
हमेशा रिज्यूमे की शुरुआत में 3–4 लाइनों की समरी लिखें जो आपकी प्रोफाइल को हाइलाइट करे। ताकि रिज्यूमे देखते ही आपकी प्रोफाइल की जानकारी हो जाये।
3. अपनी स्किल्स को क्लियर लिखें
अपनी स्किल्स को हमेशा साफ और स्पष्ट तरीके से लिखें, क्योंकि सैलून मैनेजर सबसे पहले आपकी स्किल्स पर ध्यान देते हैं। इसमें ब्राइडल मेकअप, पार्टी मेकअप, HD और एयरब्रश मेकअप, स्किन एनालिसिस, प्रोडक्ट नॉलेज और क्लाइंट हैंडलिंग जैसी जरूरी स्किल्स जरूर शामिल करें।
4. वर्क एक्सपीरियंस को लिखें।
वर्क एक्सपीरियंस लिखते समय सिर्फ काम का नाम न बताएं, बल्कि अपने काम के रिजल्ट भी दिखाएं। इससे आपकी प्रोफेशनल वैल्यू और ज्यादा बढ़ती है और आपका रिज्यूमे दूसरों से अलग नजर आता है।
5. सर्टिफिकेशन और ट्रेनिंग जरूर जोड़ें
ब्यूटी इंडस्ट्री में सर्टिफिकेशन और ट्रेनिंग का बहुत महत्व होता है, इसलिए इन्हें रिज्यूमे में जरूर शामिल करें। इसमें मेकअप कोर्स (एकेडमी के नाम के साथ), वर्कशॉप, मास्टरक्लास और कोई भी मान्यता प्राप्त सर्टिफिकेट शामिल करें।
Read More :- टॉप 10 हाई-पेइंग ब्यूटी जॉब्स इन इंडिया 2026: कौन सी सिटी और कौन सी रोल में सबसे ज़्यादा सैलरी मिलती है?
6. पोर्टफोलियो या सोशल मीडिया लिंक जरूर दें
इसके अलावा, अपना पोर्टफोलियो या सोशल मीडिया लिंक देना भी बहुत जरूरी है, क्योंकि ब्यूटी इंडस्ट्री में आपका काम ही आपकी पहचान होता है। इसलिए इंस्टाग्राम प्रोफाइल लिंक, बिफोर/आफ्टर फोटो और ब्राइडल लुक्स जरूर शेयर करें।
7. कॉन्टैक्ट डिटेल्स प्रोफेशनल लिखें
कॉन्टैक्ट डिटेल्स हमेशा प्रोफेशनल तरीके से लिखें, जिसमें आपका पूरा नाम, फोन नंबर, प्रोफेशनल ईमेल (जैसे name@gmail.com) और इंस्टाग्राम या पोर्टफोलियो लिंक शामिल हो।
8 . रिज्यूमे में इन गलतियों से बचें।
रिज्यूमे बनाते समय कुछ गलतियों से जरूर बचें जैसे स्पेलिंग मिस्टेक, गलत या फेक एक्सपीरियंस, बहुत ज्यादा डिजाइन या कलर का इस्तेमाल और बेकार या अनरिलेटेड जानकारी। एक साफ, सटीक और प्रोफेशनल रिज्यूमे ही आपको बेहतर जॉब दिलाने में मदद करता है।
Ans . हाँ, बिल्कुल! रिज्यूमे आपकी पहली पहचान होता है। इससे सैलून मैनेजर को आपकी स्किल्स और एक्सपीरियंस के बारे में जल्दी समझ आता है।
Ans . रिज्यूमे हमेशा 1–2 पेज का ही होना चाहिए। ज्यादा लंबा रिज्यूमे पढ़ने में अच्छा नहीं लगता
Ans .आपकी स्किल्स, वर्क एक्सपीरियंस (या प्रैक्टिस), और पोर्टफोलियो लिंक सबसे ज्यादा जरूरी होते हैं।
Ans . ब्राइडल मेकअप, पार्टी मेकअप, HD मेकअप, स्किन नॉलेज और क्लाइंट हैंडलिंग जैसी स्किल्स जरूर लिखें।