ब्यूटी इंडस्ट्री में लगातार स्किल्ड प्रोफेशनल्स की डिमांड बढ़ रही है। हर साल हजारों स्टूडेंट कोर्स करके ब्यूटी इंडस्ट्री में करियर बना रहे है। ऐसे में अगर आप भी भारत के किसी अच्छे सैलून में काम करना चाहते है तो YLG Salon सबसे बेस्ट विकल्प साबित हो सकता है। आज YLG Salon भारत के फेमस और जाने – माने सैलून की लिस्ट में आता है। यहां काम के साथ में आपको सिखने का भी बेहतरीन मौका मिलेगा। लेकिन यहां जॉब पाने के लिए आपको सही प्रोसेस और तैयारी की जरूरत होती है। इस आर्टिकल में हम आपको स्टेप-बाय-स्टेप आसान तरीके से समझाएंगे कि आप YLG Salon में नौकरी कैसे पा सकते हैं।
YLG Salon :-
YLG Salon एक प्रसिद्ध ब्यूटी और वेलनेस सैलून चेन है, जिसकी शुरुआत भारत में “You Look Great” कॉन्सेप्ट के साथ की गई थी। यह ब्रांड खासतौर पर महिलाओं को ध्यान में रखते हुए प्रीमियम ब्यूटी सर्विसेज जैसे हेयर स्टाइलिंग, स्किन केयर, मेकअप और ग्रूमिंग सर्विस प्रदान करता है। YLG Salon अपने प्रोफेशनल स्टाफ, हाई-क्वालिटी प्रोडक्ट्स और हाइजीनिक वातावरण के लिए जाना जाता है, जिसकी वजह से यह खासकर Bangalore, Chennai और Hyderabad जैसे बड़े शहरों में काफी पॉपुलर है।
Read More Article:- Toni & Guy सैलून में जॉब कैसे पाएं? पूरी गाइड
अगर आप YLG Salon में जॉब के लिए जा रहे है तो सबसे पहले आपके पास में ब्यूटी से जुड़ी चीजों की अच्छे से जानकारी होना जरुरी है। अगर आप फ्रेशर है तो बेसिक चीजों की जानकारी होनी ही होनी चाहिए। अगर आप इस फील्ड में नए हैं, तो पहले यह समझें कि आपको किस सेक्टर में काम करना है – जैसे हेयर स्टाइलिस्ट, मेकअप आर्टिस्ट या ब्यूटी थेरेपिस्ट। सही दिशा चुनने से आपकी तैयारी आसान हो जाती है और इंटरव्यू में भी आप कॉन्फिडेंट नजर आते हैं।
YLG Salon में उन स्टूडेंट को वरीयता दिया जाता है जिन्होंने पहले से कही प्रोफेशनल कोर्स किया हो। इसके साथ ही कोर्स के साथ में सही से ट्रेनिंग किया है तो जॉब आसानी से मिल जाती है। ऐसे में आप भारत के टॉप ब्यूटी एकेडमी से ही कोर्स करें। भारत के टॉप ब्यूटी एकेडमी में आपको प्रोफेशनल ट्रेनर के द्वारा ट्रेनिंग मिलता है साथ आपको यहां थ्योरी के अलावा प्रैक्टिकल वर्क भी करवाया जाता है। ।कोर्स करने से आपको इंडस्ट्री स्टैंडर्ड टेक्निक्स सीखने का मौका मिलता है और आपका रिज्यूमे भी मजबूत बनता है। आजकल कई इंस्टिट्यूट्स प्लेसमेंट सपोर्ट भी देते हैं, जिससे जॉब मिलने के चांस बढ़ जाते हैं।
जब भी एकेडमी में कोर्स करवाया जा रहा हो तो केवल थ्योरी ही न समझे बल्कि अपने स्किल्स और प्रैक्टिस वर्क पर भी ध्यान दे। इसके साथ ही जब भी समय मिले तो घर पर भी प्रैक्टिस कर सकते है। आप चाहें तो, फ्रेंड्स या फैमिली पर मेकअप और हेयर स्टाइलिंग करके अपने हाथ को मजबूत बनाएं। साथ ही, नए ट्रेंड्स जैसे HD मेकअप, हेयर कलरिंग और स्किन ट्रीटमेंट्स को सीखते रहें। YLG Salon जैसे ब्रांड ऐसे कैंडिडेट्स को ज्यादा प्रेफर करते हैं जो अपडेटेड और स्किल्ड होते हैं।
Read More Article:- Creating a Winning Job Description: ऐसा जॉब पोस्ट कैसे लिखें जिसे देखकर हर कोई Apply करे?
आज के समय में पोर्टफोलियो बहुत महत्वपूर्ण हो गया है। इसमें आपके काम की फोटो और वीडियो शामिल होते हैं, जो आपकी स्किल्स को दिखाते हैं। आप अपने काम को इंस्टाग्राम या डिजिटल फॉर्म में भी दिखा सकते हैं। जब आप इंटरव्यू देने जाते हैं, तो एक अच्छा पोर्टफोलियो आपके सिलेक्शन के चांस को काफी बढ़ा देता है क्योंकि इससे इंटरव्यूअर को आपके काम की क्वालिटी का अंदाजा लग जाता है।
अगर आप जल्दी जॉब पाना चाहते हैं, तो आपको सही तरीके से अप्लाई करना भी आना चाहिए। सबसे आसान तरीका है https://bridalglamguide.com/ पर जाकर अप्लाई कर सकते है। यहां आपको ब्यूटी और सैलून इंडस्ट्री से जुड़ी कई जॉब्स एक ही जगह पर मिल जाती हैं, जिससे आपकी जॉब सर्च काफी आसान हो जाती है। सिर्फ इतना ही नहीं, अगर आप अपना खुद का सैलून खोलने जा रहे है तो आप यहां अपनी जॉब वैकेंसी भी पोस्ट कर सकते हैं और सही कैंडिडेट तक पहुंच सकते हैं। इसलिए इंतजार न करें, आज ही इस प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल करें और अपने करियर को एक सही दिशा दें।
उत्तर :- YLG Salon में जॉब पाने के लिए स्टूडेंट को केवल ब्यूटी से जुड़ा प्रोफेशनल कोर्स करना होगा। अगर अपने भारत के टॉप ब्यूटी एकेडमी से कोर्स किया है तो आपको जॉब में प्रायोरिटी दी जाती है। अगर आपने हेयर, स्किन या मेकअप से संबंधित ट्रेनिंग ली है, तो आपको इंटरव्यू में प्राथमिकता मिलती है। इसके अलावा, कम्युनिकेशन स्किल्स, कस्टमर हैंडलिंग और बेसिक इंग्लिश भी काफी मदद करती है। फ्रेशर्स भी अप्लाई कर सकते हैं, लेकिन उन्हें बेसिक नॉलेज और सीखने का एटीट्यूड जरूर दिखाना होता है।
उत्तर :- हाँ, बिल्कुल। YLG Salon फ्रेशर्स को भी मौका देता है, खासकर अगर उन्होंने किसी अच्छे इंस्टिट्यूट से ट्रेनिंग ली हो। शुरुआत में आपको असिस्टेंट या ट्रेनी के तौर पर काम करना पड़ सकता है, जहां आप सीनियर एक्सपर्ट्स से सीखते हैं। धीरे-धीरे आपकी स्किल्स और एक्सपीरियंस बढ़ने पर आपको प्रमोशन और बेहतर सैलरी भी मिल सकती है।
उत्तर :- YLG Salon में सैलरी आपके अनुभव, स्किल्स और जॉब रोल पर निर्भर करती है। फ्रेशर्स को शुरुआती तौर पर 10,000 से 18,000 रुपये तक सैलरी मिल सकती है, जबकि एक्सपीरियंस्ड प्रोफेशनल्स 25,000 से 50,000 रुपये या उससे अधिक भी कमा सकते हैं। इसके अलावा, कई बार इंसेंटिव और टिप्स भी मिलते हैं, जिससे आपकी इनकम और बढ़ जाती है।
उत्तर :- अगर आप जल्दी जॉब पाना चाहते हैं, तो आपको सही तरीके से अप्लाई करना भी आना चाहिए। सबसे आसान तरीका है https://bridalglamguide.com/ पर जाकर अप्लाई कर सकते है। यहां आपको ब्यूटी और सैलून इंडस्ट्री से जुड़ी कई जॉब्स एक ही जगह पर मिल जाती हैं, जिससे आपकी जॉब सर्च काफी आसान हो जाती है। सिर्फ इतना ही नहीं, अगर आप अपना खुद का सैलून खोलने जा रहे है तो आप यहां अपनी जॉब वैकेंसी भी पोस्ट कर सकते हैं और सही कैंडिडेट तक पहुंच सकते हैं।
उत्तर :- कई बार कुछ सैलून में बिना कोर्स किये लोगों को रख लेते है लेकिन यह कोई परमानेंट जॉब नहीं होती। YLG जैसे ब्रांड प्रोफेशनल और ट्रेंड स्टाफ को ही प्राथमिकता देते हैं। अगर आपके पास कोई सर्टिफिकेट नहीं है, तो आपको पहले किसी अच्छे इंस्टिट्यूट से ट्रेनिंग लेनी चाहिए। इससे आपकी स्किल्स बेहतर होती हैं और जॉब मिलने के चांस काफी बढ़ जाते हैं।