अभी के समय में ब्यूटी और हेयर इंडस्ट्री बहुत तेजी से आगे बढ़ रही है। एक सफल Hair Stylist बनने के लिए सिर्फ स्किल्स होना ही काफी नहीं है, बल्कि इंटरव्यू में खुद को सही तरीके से दिखाना भी बेहद जरूरी है। खासकर जब बात Technical Round और Demo Class की हो, तो यहां आपकी असली स्किल्स और प्रोफेशनलिज़्म दोनों को परखा जाता है। अगर आप सही तैयारी करते हैं, तो आप आसानी से अपने ड्रीम सैलून में जॉब पा सकते हैं। अब आपके मन में यह सवाल आ रहा होगा कि Hair Stylists के लिए Interview की तैयारी कैसे करें जिसे कि ड्रीम सैलून में जॉब लग सकें। तो आज हम आपको इस आर्टिकल के माध्यम से Interview से जुड़ीं मुख्य बातें के बारें में बातयेंगे।
Read More :- ब्यूटी इंडस्ट्री में अपना करियर बनाना चाहते है मेकअप आर्टिस्ट ,हेयर ड्रेसर ,या नेल आर्टिस्ट के रूप में तो कृपया इस वेबसाइट पर विज़िट करें: https://bridalglamguide.com/ यह प्लेटफॉर्म आपको ब्यूटी इंडस्ट्री से जुड़ी जॉब खोजने में मदद कर सकता है। आप इस वेबसाइट के माध्यम से ब्यूटी इंडस्ट्री से संबंधित जॉब्स भी पोस्ट कर सकते हैं।
Hair Stylist के इंटरव्यू में आमतौर पर दो मुख्य स्टेज होते हैं Technical Round और Demo Class। Technical round में आपकी नॉलेज चेक की जाती है, जबकि demo class में आपकी प्रैक्टिकल स्किल्स को देखा जाता है। इसलिए दोनों के लिए अलग-अलग तरीके से तैयारी करना बहुत जरूरी होता है। आप Interview से पहले अपने आप को दोनों स्टेज की Interview के लिए पूरी तरह से रेडी होना चाहिए।
Technical round में आपसे हेयर से जुड़ी बेसिक और एडवांस जानकारी पूछी जाती है। इसमें hair cutting, hair coloring और treatments से जुड़े सवाल होते हैं। जैसे कि Different haircut styles (layer cut, bob cut, step cut आदि) Hair coloring techniques (global color, highlights, balayage) Hair treatments जैसे keratin, smoothening और rebonding के बारें में। इसके अलावा आपसे tools के बारे में भी पूछा जा सकता है, जैसे scissors, razor, trimmer, hair dryer और brushes का सही इस्तेमाल कैसे किया जाता है। इसलिए इन सभी चीजों की अच्छी समझ होना जरूरी है। ताकि आप Interview में सही से जवाब दे सकें।
Read More :- टॉप 10 हाई-पेइंग ब्यूटी जॉब्स इन इंडिया 2026: कौन सी सिटी और कौन सी रोल में सबसे ज़्यादा सैलरी मिलती है?
Technical round में सिर्फ practical knowledge ही नहीं, बल्कि theory knowledge भी बहुत जरूरी होती है। आपको hair types और scalp analysis की जानकारी होनी चाहिए। हर client के बाल और scalp अलग होते हैं, इसलिए सही treatment और products चुनना बहुत जरूरी होता है।आपको यह भी पता होना चाहिए कि कौन सा shampoo, conditioner या chemical किस hair type के लिए सही है। इसके अलावा hygiene और safety rules का knowledge भी बहुत जरूरी है, जैसे tools को sanitize करना और clean environment maintain करना।Interview में जाने से पहले इन सभी की तैयारी पूरी तरह से कर के जाना चाहिए। इसे आपका Interview पर अच्छा इम्पेक्ट पड़ता है।
Read More :- मेकअप आर्टिस्ट बनकर बनाया खुद की पहचान,जानिए Awards विनर Preeti के स्ट्रगल की कहानी
Demo class interview का सबसे important हिस्सा होता है। इसमें आपको live haircut, styling या treatment करके दिखाना होता है। यहां आपकी creativity, confidence और technique को closely observe किया जाता है। इसी लिए इस समय आपको कुछ खास बातों पर ध्यान देना बहुत जरूर होता है। Demo देते समय इन बातों का ध्यान रखें Step-by-step process follow करें,Client या model से पहले proper consultation करें , साफ-सुथरा और professional work करें,Finishing पर खास ध्यान दें और सबसे खास बात Time management भी बहुत जरूरी है। कोशिश करें कि आपका work given time के अंदर complete कर सकें।
Read More :- Lakmé Salon में जॉब कैसे पाएं? 90% लोग नहीं जानते ये आसान तरीका!
Hair Stylist का काम सिर्फ hair cut करना नहीं है, बल्कि client को समझना भी होता है। इसलिए communication skills बहुत important हैं। आपको यह आना चाहिए कि client से कैसे बात करें, उसकी जरूरत को कैसे समझें और उसे सही सुझाव कैसे दें। उदाहरण के लिए, face shape के अनुसार hairstyle suggest करना एक plus point होता है। Polite behavior, patience और positive attitude आपके selection chances को बढ़ा देते हैं। इसीलिए Demo class interview में इन सभी चीज़ों का खास ध्यान रखें। यह आपके सलेक्शन का चांस बढ़ा देता है।
Ans. आमतौर पर Hair Stylist interview में 2 मुख्य rounds होते हैं – Technical Round और Demo Class (Practical Round)।
Ans. Technical round में hair cutting styles, hair coloring techniques, hair treatments (keratin, smoothening) और tools के use से जुड़े सवाल पूछे जाते हैं। जिसे आपके जानकारी को मापा जाता है।
Ans. Demo class में आपको live haircut, styling या treatment करके दिखाना होता है, जिससे आपकी practical skills और finishing check की जाती है।
Ans. हाँ, बहुत जरूरी हैं। Client से सही तरीके से बात करना और उनकी जरूरत समझना selection के chances ओर बढ़ा देता है।