भारत में 2026 में सबसे तेजी से आगे बढ़ने वाली इंडस्ट्री ,ब्यूटी इंडस्ट्री है। आज के समय में यह सिर्फ शौक तक सीमित नहीं है, बल्कि एक ऐसा करियर विकल्प बन गया है जहाँ सही स्किल्स के साथ लोग हर महीने लाखों रुपये कमा रहे हैं। बढ़ती शादियों का ट्रेंड, सोशल मीडिया का प्रभाव और लग्जरी सैलून व स्किन क्लिनिक्स की बढ़ती संख्या ने इस फील्ड में अवसरों को और भी बढ़ा दिया है। अगर आप ब्यूटी इंडस्ट्री में अपना करियर बनाने का सोच रहें या बनाना चाहते हैं, तो यह समझना जरूरी है कि कौन से रोल सबसे ज्यादा कमाई देते हैं और किन शहरों में सबसे बेहतर मौके मिलते हैं।
Read More :- अगर आप ब्यूटी इंडस्ट्री में अपना करियर बनाना चाहते है मेकअप आर्टिस्ट ,हेयर ड्रेसर ,या नेल आर्टिस्ट के रूप में तो कृपया इस वेबसाइट पर विज़िट करें: https://bridalglamguide.com/ यह प्लेटफॉर्म आपको ब्यूटी इंडस्ट्री से जुड़ी जॉब में उपयुक्त अवसर खोजने में मदद कर सकता है। आप इस वेबसाइट के माध्यम से ब्यूटी इंडस्ट्री से संबंधित जॉब्स भी पोस्ट कर सकते हैं।
1. सेलिब्रिटी मेकअप आर्टिस्ट
2. ब्राइडल मेकअप आर्टिस्ट
3. हेयर स्टाइलिस्ट / हेयर एक्सपर्ट
4. स्किन स्पेशलिस्ट / कॉस्मेटोलॉजिस्ट
5. सैलून मैनेजर
6. नेल आर्टिस्ट
Read More article:- मेकअप आर्टिस्ट बनकर बनाया खुद की पहचान,जानिए Awards विनर Preeti के स्ट्रगल की कहानी
1. सेलिब्रिटी मेकअप आर्टिस्ट
सेलिब्रिटी मेकअप आर्टिस्ट ब्यूटी इंडस्ट्री का सबसे हाई-पेइंग रोल माना जाता है। यह बड़े शहरों जैसे मुंबई और दिल्ली में काम करने वाले मेकअप आर्टिस्ट एक-एक प्रोजेक्ट के लिए लाखों रुपये तक चार्ज करते है। साथ ही इन सभी मेकअप आर्टिस्ट की सैलरी एक लाख से पांच लाख तक का होता है। इसीलिए अभी सेलिब्रिटी मेकअप आर्टिस्ट का डिमांड काफी ज्यादा बढ़ा गया है।
2. ब्राइडल मेकअप आर्टिस्ट
भारत में ब्राइडल मेकअप आर्टिस्ट की डिमांड हमेशा बनी रहती है और बढ़ती शादियों का ट्रेंड में और भी अधिक मांग हो रही है। अगर आप ब्यूटी इंडस्ट्री में अपना करियर बनाने का सोच रहें है साथ ही अधिक से अधिक कमाई करना चाहते है तो आप ब्राइडल मेकअप का कोर्स कर सकते है। ब्राइडल मेकअप आर्टिस्ट वेडिंग सीजन में एक दिन की बुकिंग से ही ₹50,000 से ₹2 लाख तक की कमाई कर सकते है।
3. हेयर स्टाइलिस्ट / हेयर एक्सपर्ट
ब्यूटी इंडस्ट्री में हेयर स्टाइलिस्ट और हेयर एक्सपर्ट को सबसे अहम हिस्सा माना जाता हैं। एक एक्सपीरियंस्ड हेयर प्रोफेशनल सैलून में काम करके ₹30,000 से ₹1.5 लाख प्रति माह तक कमा सकता है। अगर आप अच्छे मेकअप आर्टिस्ट बनाना चाहते है तो सबसे पहले आपको एक अच्छे हेयर स्टाइलिस्ट बनाना चाहिए इसे आपका इनकम का सोर्स बढ़ता है।
Read More article:- नेल आर्टिस्ट मंजू का मोटिवेशनल जर्नी, जानिए कहाँ से आया नेल स्टूडियो खोलने का आईडिया।
4. स्किन स्पेशलिस्ट / कॉस्मेटोलॉजिस्ट
स्किन स्पेशलिस्ट या कॉस्मेटोलॉजिस्ट ब्यूटी इंडस्ट्री का एक तेजी से बढ़ता हुआ और हाई-डिमांड रोल माना जा रहा है। आज के समय में लोग अपनी स्किन को लेकर पहले से ज्यादा जागरूक हो चुके हैं, इसी वजह से स्किन ट्रीटमेंट्स और क्लिनिक सेवाओं की मांग लगातार बढ़ती जा रहीं है। इस प्रोफेशन में काम करने वाले एक्सपर्ट्स क्लाइंट की स्किन टाइप को समझकर उनके लिए सही ट्रीटमेंट और प्रोडक्ट्स सजेस्ट करते हैं। इसमें फेशियल, केमिकल पील, एक्ने ट्रीटमेंट, एंटी-एजिंग थेरेपी और एडवांस मशीन ट्रीटमेंट्स जैसी सेवाएं शामिल होती हैं। वहीं इनकी सैलरी की बात करें, तो एक स्किन स्पेशलिस्ट शुरुआत में ₹40,000 से ₹60,000 प्रति माह कमा सकता है, जबकि एक्सपीरियंस बढ़ने पर यह कमाई ₹1 लाख से ₹2 लाख या उससे ज्यादा भी हो सकती है, खासकर बैंगलोर, मुंबई और दिल्ली जैसे बड़े शहरों में।
5. सैलून मैनेजर
सैलून मैनेजर ब्यूटी इंडस्ट्री का एक महत्वपूर्ण और जिम्मेदारी भरा रोल होता है, जो पूरे सैलून को सुचारु रूप से चलाने में अहम भूमिका निभाता है। यह प्रोफाइल उन लोगों के लिए खास है जिनमें लीडरशिप, मैनेजमेंट और कस्टमर हैंडलिंग की अच्छी समझ होती है। सैलून मैनेजर का मुख्य काम स्टाफ को मैनेज करना, क्लाइंट्स को बेहतरीन सर्विस दिलाना, अपॉइंटमेंट्स को संभालना और सैलून की सेल्स को बढ़ाना होता है। इसके साथ ही यह सुनिश्चित करना भी जरूरी होता है कि सैलून में साफ-सफाई, हाइजीन और प्रोफेशनल स्टैंडर्ड्स हमेशा बनाए रखें जाएं। शुरुआत में एक सैलून मैनेजर ₹35,000 से ₹50,000 प्रति माह तक कमा सकता है। वहीं अनुभव और बड़े सैलून में काम करने पर यह सैलरी ₹1 लाख या उससे ज्यादा भी हो सकती है।
6. नेल आर्टिस्ट
आज के समय में नेल आर्टिस्ट ब्यूटी इंडस्ट्री का एक ट्रेंडी और तेजी से बढ़ता हुआ करियर ऑप्शन बन चुका है। खासकर अभी के समय में नेल एक्सटेंशन, जेल पॉलिश और क्रिएटिव नेल डिज़ाइन्स की डिमांड काफी बढ़ गई है। इस फील्ड में शुरुआती कमाई ₹20,000 से ₹30,000 प्रति माह होती है, जो अनुभव के साथ ₹1 लाख या उससे ज्यादा तक पहुंच सकती है। बड़े शहरों में इसकी डिमांड और कमाई दोनों ज्यादा हो रही है।
Read More article:- कैसे बनी Aashi एक सेलेब्रिटी मेकअप आर्टिस्ट? पढ़िए उनकी inspiring journey!
मुंबई – फिल्म और सेलिब्रिटी इंडस्ट्री है इसीलिए यहाँ बेहतर मौका मिलता है और अधिक से अधिक कमाई होती है।
दिल्ली NCR – ब्राइडल और लग्जरी सैलून के लिए जाना जाता है यहाँ सबसे लेटेस्ट मेकअप होता है इसीलिए यहाँ इनकम का सोर्स अधिक होता है।
बैंगलोर – प्रीमियम क्लाइंट्स होता है
दिल्ली – लेटेस्ट मेकअप के लिए अधिक जाना जाता है।
नोएडा – ब्राइडल और लग्जरी सैलून
गुरुग्राम – लग्जरी सैलून ,नेल आर्ट , हेयर और सेलिब्रिटी मेकअप के लिए
गाज़ियाबाद – ब्राइडल मेकअप एयर हेयर ड्रेसर के लिए फेमस है।
फरीदाबाद – ब्राइडल और सैलून के लिए जाने जाते है।
हैदराबाद – वेडिंग मार्केट के लिए जाना जाता है।
चंडीगढ़ / लुधियाना – हाई ब्राइडल मेकअप के लिए फेमस है।
Ans. सेलिब्रिटी मेकअप आर्टिस्ट और ब्राइडल मेकअप आर्टिस्ट सबसे ज्यादा कमाई करते हैं। एक प्रोजेक्ट से ₹50,000 से ₹5 लाख तक कमा सकते हैं।
Ans. शुरुआत हो सकती है, लेकिन प्रोफेशनल कोर्स करने से स्किल्स बेहतर होती हैं और हाई सैलरी के मौके बढ़ते हैं।
Ans. शुरुआती सैलरी ₹15,000 से ₹30,000 तक होती है, जो एक्सपीरियंस के साथ ₹1 लाख+ तक जा सकती है।
Ans. मुंबई, दिल्ली NCR, बैंगलोर, हैदराबाद और चंडीगढ़ सबसे अच्छे शहर माने जाते हैं।